उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शनिवार को ऐलान कर दिया। चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि हरिद्वार को छोड़ राज्य के अन्य 12 जिलों में अगले माह दो चरणों में चुनाव होंगे। जहां ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए नामांकन की तिथि 25 जून से 28 जून तक होगी। इसके साथ ही था पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है।

पहला चरण 10 जुलाई को 49 और दूसरा चरण 15 जुलाई को 40 विकासखंडो में वोट डाले जायेंगे।
ANI से हुई बातचीत में सुशील कुमार ने कहा, "उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतों की गिनती 19 जुलाई 2025 को होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।"
कुमार ने कहा कि जिला अधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी अधिसूचना जारी करेंगे और नामांकन प्रक्रिया 25 से 28 जून तक चलेगी। और चुनाव 10 जुलाई और 15 जुलाई को होंगे।
इस बार कुल 74,499 ग्राम प्रधान, 55,600 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारियां
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।
चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को तिथियों का पालन करने और समय पर नामांकन व अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने को कहा गया है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने निगरानी तंत्र भी सक्रिय कर दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के साथ ही राज्य में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है और गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने पंचायत स्तर पर सत्ता की चाबी पाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
➽ उत्तराखंड में मानसून अलर्ट: भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी... क्लिक करें


Login to leave a comment.
Archana Sharma
June 22, 2025 8:53 AMGood blog