UIDAI की नई सुविधा: अब घर बैठे करें आधार कार्ड अपडेट

asisvrma
A avi
Published on: June 17, 2025
Updated on: June 17, 2025
UIDAI की नई सुविधा: अब घर बैठे करें आधार कार्ड अपडेट blog

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देशवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐसी सुविधा लॉन्च करने की तैयारी कर ली है, जिसके तहत अब लोग खुद से ही अपने आधार कार्ड की जानकारियां घर बैठे ही अपडेट कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और इसके लिए आधार सेवा केंद्र या साइबर कैफे पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

UIDAI extends free Aadhaar update to June 2026: Here's how to do it online  | How To News - The Indian Express

आधार कार्ड की यह सुविधा कब से शुरू होगी?

UIDAI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई ऐप पर आधारित आधार अपडेट सुविधा 2025 के अंत तक नवंबर–दिसंबर तक शुरू हो जाएगी।

  • फिलहाल यह सुविधा अभी अपने पायलट स्तर पर चल रही है
  • इस नए अपडेट को चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में रोलआउट किया जाएगा
  • 2025 के अंत तक सभी नागरिको इस सुविधा का लाभ मिलेगा

क्या होगा इस नई सुविधा में खास?

UIDAI का कहना है कि वह एक QR-कोड आधारित मोबाइल ऐप ला रहा है, जिससे आप अपने मोबाइल से ही आधार को अपडेट कर पाएंगे।

  • पता (Address)
  • मोबाइल नंबर
  • जन्मतिथि (DOB)
  • नाम
  • ईमेल ID

यह नया ऐप आपके आधार की डिजिटल वेरिफिकेशन की प्रोसेस को पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस बना देगा।

कौन-कौन सी जानकारियां आप घर बैठे अपडेट कर सकेंगे?

जानकारी ऑनलाइन अपडेट आवश्यक दस्तावेज
पता (Address) बिजली बिल/बैंक स्टेटमेंट आदि
नाम (Name) पहचान पत्र (PAN, वोटर ID)
जन्मतिथि (DOB) जन्म प्रमाणपत्र/10वीं की मार्कशीट
लिंग (Gender) पहचान पत्र
मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन से
ईमेल ID OTP वेरिफिकेशन से
बायोमेट्रिक बदलाव ❌ नहीं इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना होगा

सुविधा का उपयोग कैसे कर पाएंगे? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

1- UIDAI की नई ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करें (अभी यह ऐप बीटा टेस्टिंग में)

2- ऐप में आप अपने आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें

3- “Update Aadhaar” नामक विकल्प चुनें

4- अपनी जानकारी सभी अपडेट करें और उससे संबंधित दस्तावेज़ भी अपलोड कराएं 

5- ₹50 की फीस ऑनलाइन भरें (अभी फीस की पुष्टि नहीं है) 

6- सबमिट करें और URN (Update Request Number) नोट कर लें

UIDAI ने मुफ्त दस्तावेज़ अपलोड सुविधा को 14 जून 2026 तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि आप बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए आधार डॉक्युमेंट्स को अपडेट कर सकते हैं, बस ₹50 की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

📌 महत्वपूर्ण लिंक

  • 👉 UIDAI पोर्टल: https://myaadhaar.uidai.gov.in

  • 👉 टोल फ्री हेल्पलाइन: 1947

  • 👉 mAadhaar App: गूगल प्ले स्टोर व ऐप स्टोर पर उपलब्ध

UIDAI की यह पहल डिजिटल इंडिया के लक्ष्य की ओर एक और मजबूत कदम है। अब आधार अपडेट कराना उतना ही आसान होगा जितना WhatsApp पर मैसेज भेजना। जो सुविधा कभी घंटों लाइन लगाकर मिलती थी, वो अब घर बैठे चंद मिनटों में आपके मोबाइल में होगी।

Comments

Login to leave a comment.

Build Software Application with Impact Hive