पुष्पा २ ने बॉक्स ऑफिस में तोड़े सारे रिकॉर्ड - हिंदी वर्जन ने किया बवाल

asisvrma
A avi
Published on: December 9, 2024
Updated on: December 9, 2024
पुष्पा २ ने बॉक्स ऑफिस में तोड़े सारे रिकॉर्ड - हिंदी वर्जन ने किया बवाल blog

"पुष्पा 2: द रूल" ने बॉक्स ऑफिस में तोड़े रिकॉर्ड। सप्ताह के अंत तक दुनिया भर में कमाए ₹८०० करोड़ से अधिक की कमाई।  

अल्लू अर्जुन की "पुष्पा 2: द रूल" ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है।  पुष्पा २ के हिंदी वर्जन ने ₹285.7 करोड़ की कमाई के साथ अपना दबदबा बनाया।  मूवी के हिंदी वर्जन ने तेलुगू वर्जन से बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी करी। मूवी का रविवार का ही प्रदर्शन ही देखे तो हिंदी वर्जन में मूवी ने ₹85 करोड़ कमाए  और  तेलुगू वर्जन में ₹44 करोड़ की कमाई की।  

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मूवी "पुष्पा 2: द रूल" ने ४ दिनों में ₹800 करोड़ का कलेक्शन  करके बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ हुई इस मूवी ने पहले ही काफ़ी चर्चा बटोर ली है। मूवी ने एडवांस टिकट बुकिंग का भी  रिकॉर्ड बनाया है।  मूवी ने लांच होने से पहले ही विश्व स्टार पर ₹१०० करोड़ का आंकड़ा आंकड़ा पार किया।  

Comments

Login to leave a comment.

Build Software Application with Impact Hive