महा युति का फैसला : मुख्यमंत्री पद के शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस

asisvrma
A avi
Published on: December 4, 2024
Updated on: December 4, 2024
महा युति का फैसला :  मुख्यमंत्री पद के शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस blog

महाराष्ट्र में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस 

महाराष्ट्र  में मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस के नाम का एलान किया गया है।  इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के शपथ लेंगे।  

महाराष्ट्र में महा युति की जीत के बाद पिछले 12 दिनों से मुख्यमंत्री पद के नाम के लिए उलझन चल रही थी, जिसमे से अब पर्दा उठा दिया गया है।  मुंबई में आयोजित बीजेपी की विधायक दल में मीटिंग में  देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए  चुना गया है। मीटिंग के बाद उनका नाम नवनिर्वाचित विधायकों के सामने रखा गया तत्पश्चात, उनकी स्वीकृति के बाद फडणवीस के नाम को मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम रूप दे दिया गया। 

देवेंद्र फडणवीस मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही है। फडणवीस पहले  महाराष्ट्र के राजयपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और आधिकारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में महायुति ने 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल करी।  इस चुनाव में बीजेपी ने 148 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमे से 132 सीटों पर जीत हासिल करी।  इसलिए बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए दवा किया।  हालाँकि शिवसेना के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि  महायुति गठबंधन का नेतृत्व शिंदे  उन्हें मुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए।  बाद में शिंदे ने स्वीकार लिया।  

Comments

Login to leave a comment.

Build Software Application with Impact Hive