क्या पाकिस्तान अमेरिका के लिए फिर से नाचेगा?

asisvrma
A avi
Published on: June 18, 2025
Updated on: June 18, 2025
क्या पाकिस्तान अमेरिका के लिए फिर से नाचेगा? blog

आज पाकिस्तान उर्फ़ आतंकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ लंच करेंगे। ऑपरेशन सिन्दूर में भारत से करारी हार के बाद मुनीर अमेरिका के पास हाथ फ़ैलाने गया है।  पाकिस्तान के साथ लंच की जानकारी "19 जून के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प की एक व्हाइट हाउस यात्रा कार्यक्रम से पता चलता है कि वह दोपहर 1 बजे "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के साथ बंद दरवाजे का दोपहर का भोजन" करेंगे."

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को देखते हुए "यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मीटिंग का एजेंडा मुख्य रूप से इजराइल-ईरान का युद्ध है। क्योकि जिस तेजी से ट्रम्प g7 की मीटिंग से निकले थे, उसे देख कर यह लगता है कि ट्रम्प का अभी फोकस सिर्फ और सिर्फ ईरान ही है।  ऐसे में ट्रम्प केवल पाकिस्तान के फायदे के लिए मुनीर से मिलेंगे ये बात हजम नहीं होती है। कहीं ना कहीं अमेरिका पहले की तरह पाकिस्तान को अपने लिए यूज़  कर सकता है।  और पाकिस्तान डॉलर के लिए अमेरिका के सामने नाचेगा।  

क्या पाकिस्तान अमेरिका को फिर से अपनी जमीन का उपयोग करने दे सकता है?

पाकिस्तान के इतिहास को देखकर हम यह बोल सकते है कि पाकिस्तान डॉलर के लिए ऐसा कर सकता है।  और पाकिस्तान ने डॉलर के लिए ऐसा किया भी है। पाकिस्तान में सरकार ने इजरायल के हवाई हमलों के बाद तेहरान को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है।  


मुनीर ने कहा -

वाशिंगटन डीसी में  मुनीर ने अपने भाषण के दौरान यह कहा था कि पाकिस्तान ईरान के साथ खड़ा है, जबकि संघर्ष जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद कर रहा है।  पाकिस्तान सरकार ने हमलों को "ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन" और "अनुचित और नाजायज आक्रामकता" बताया है।  

अपने ऐसे बयान के बाद मुनीर का ट्रम्प से मिलना ईरान पर पाकिस्तान की घोषित स्थिति पर सवाल उठा सकता है

Comments

Login to leave a comment.

Build Software Application with Impact Hive