गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बड़ा हादसा हो गया। जंगलचट्टी घाट के पास पहाड़ी से अचानक भारी मलबा आ गया जिसके चपेट में 5 लोग आ गए। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। दोनों मृतक जम्मू निवासी थे। यह दोनों यात्रा मार्ग पर डंडी-कंडी संचालन का काम करते थे
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि यह घटना जंगलचट्टी घाट के पास सुबह 11.20 बजे घटी, जहां पहाड़ी से गिरते पत्थरों की वजह से तीर्थयात्री, पालकी संचालक और कुली घायल हो गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने केदारनाथ मार्ग पर हुए इस हादसे की पुष्टि की है। और बताया गया कि पहाड़ी पर भूस्खलन के चलते यह घटना हुई है। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
पुलिस, एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय निवासियों सहित बचाव दलों को रस्सियों के सहारे मृतकों और घायलों को खाई से निकालने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
मृतक- नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर उम्र 18 वर्ष | चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)
घायल- संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर ) | आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात | नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )


Login to leave a comment.