दिल्ली के स्कूलों को आज सोमवार सुबह ७ बजे बम से उड़ने की धमकी मिली। जिसके बाद पुलिस और दमकल के जवान हरकत में आ गए। यह जानकारी ईमेल के जरिये प्राप्त हुई जिसके बाद सभी विद्यार्थियों को घर वापस भेज दिया गया है। और जवानो द्वारा स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया गया है।
रात तक़रीबन ११ बजे स्कूलों के ईमेल में यह धमकी भरा सन्देश आया। सुबह ७ बजे स्कूल खुलने के बाद स्कूल के कर्मचारियों ने पड़ा और तुरंत यह सूचना पुलिस को दी गयी।
जांच के बाद पुलिस को किसी भी स्कूल में संदिग्ध सामान नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने सभी स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। और हम जल्दी ही ईमेल के स्रोत तक पहुंचेंगे और उसके खिलाफ कार्यवाई करेंगे।


Login to leave a comment.