दिल्ली के स्कूल में अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक की टीमों ने चलाया तलाशी अभियान।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सप्ताह तीसरी बार यह धमकी भरे ईमेल स्कूल को प्राप्त हुई है।
पुलिस न बताया "आज फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। अधिकारीयों ने बताया कि childrenofallah@outlook.com नाम की ईमेल से यह धमकी भरा सन्देश सुबह ६:१२ बजे भेजा गया था। जिसमे भेजने वाले का नाम बैरी अल्लाह बताया गया था।"
धमकी भरा ईमेल मिलने पर स्कूलों ने तुरंत मोलिस को सूचित किया। जिसके बाद अग्निशमन अधिकारियों और बम का पता लगाने वाली टीमों को भेजा गया। अधिकारीयों द्वारा यह पुष्टि की गयी कि अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है।
क्या लिखा था धमकी भरे ईमेल में ?
( समाचार एजेंसी ANI के हवाले से ) स्कूलो को प्राप्त धमकी भरे ईमेल में लिखा गया था कि "अल्लाह उसकी सज़ा का विरोध करने के आपके प्रयासों को देख रहा है। लेकिन वे व्यर्थ हैं। क्योंकि कोई भी नश्वर प्राणी अल्लाह के न्याय से बच नहीं सकता। पैगंबर मोहम्मद ने दुनिया के सामने उन सभी को दुश्मन घोषित किया है जो अल्लाह के खिलाफ़ जाते हैं। हम आपको हमें रोकने की कोशिश करते हुए देख रहे हैं। यह काम नहीं करेगा। पैगंबर मोहम्मद ने बच्चों को अल्लाह की पवित्र लौ में जलने की अनुमति दी है,"
इसमें आगे कहा गया है, "शनिवार को जब आपकी इमारतों में छात्र नहीं होंगे, तब इमारतों को गिरा दिया जाएगा। हमारे बम जैकेट को पैगंबर मोहम्मद का आशीर्वाद प्राप्त है। वे अपने लक्ष्य में विफल नहीं होंगे। हमारे बच्चे अल्लाह के बहादुर सेवक हैं। वे अपना काम पूरा करेंगे।"


Login to leave a comment.