गुरुवार 12 दिसंबर, 2024 को शतरंज की दुनिया में सबको चौंकाने वाला भारत का बेटा गुकेश डोमराजू केवल 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बन गए। गुकेश डोमराजू ने सिंगापुर में आयोजित चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, चीन के डिंग लिरेन को हराया। उनकी उपलब्धियों की लम्बी श्रृंखला में यह उनका सबसे बड़ा पल था।
चेन्नई में जन्मे गुकेश डोमराजू महज 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे। FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार खिलाड़ी को प्रत्येक मैच जीतने पर ₹1.69 करोड़ मिलते है। गुकेश को लगभग ₹5.09 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गुकेश की इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दी, और अपने X अकाउंट पर मैसेज पोस्ट किया।




Login to leave a comment.