UPI ID देकर 2 लाख की मांग करी है।
उत्तरप्रदेश के अलीगढ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है। यह जानकारी मेल के जरिये प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक धमकी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के आधिकारिक प्रशासनिक ईमेल अकाउंट पर दी गई।
गुरुवार 9 जनवरी की रात यह मामला सामने आया। जिसके बाद उप्र. ATS की बम स्क्वॉड टीम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तलाशी ली, इस तलाशी में टीम के साथ डॉग स्क्वॉड को भी शामिल थे। यूनिवर्सिटी में कोई भी संदिग्ध चीज अब तक बरामद नहीं हुई है, लेकिन यूनिवर्सिटी के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डिप्टी एसपी अभय कुमार पांडे ने बताया कि यूपीआई आईडी साइबर क्राइम को दे दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

धमकी देने वाले की मांग -
गुरुवार 9 जनवरी की रात यह मेल प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले शक्श ने दो लाख रुपए की डिमांड की है। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि मेल में दो लाख रुपए की डिमांड के साथ -साथ एक यूपीआई ऐड्रेस दिया गया था। हालाँकि अभी तक धमकी देने वाले का कोई पता नहीं चल पाया है।


Login to leave a comment.