फिर भौका आतंकी पन्नू
आतंकवादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जा कर जहर उगला है। आतंकी पन्नू ने 2025में महाकुम्भ में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए नया कैम्पेन शुरू किया है।
आतंकी पन्नू देख से बहार रह कर अक्सर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहता ही है। इस इस आतंवादी की नजर भारत में होने वाले महाकुम्भ पर है। जो देश को विभाजित करने के उसके प्रयासों को उजागर करता है। हिंदुत्व विरोध की आड़ में आतंकी पन्नू भारत के खिलाफ युद्ध छेड रहा है।
हाल ही में आये एक वीडियो में आतंकी पन्नू लोगो से हिंदुत्व की विचारधारा को खत्म करने का आह्वान कर रहा है। इस वीडियो में पन्नू महाकुम्भ को बाधित करने के लिए प्रयागराज चलो का आह्वान कर रहा है। जिससे जाहिर है की पन्नू भारत में रह रहे समुदायों के बीच नफरत के बीज बोने का काम कर रहा है। उसने वीडियो में हवाई अड्डों पर खालिस्तान और कश्मीर के झंडे फहराने की बात कही।
भारत के सिखो ने भी आतंकी पन्नू के इस एजंडे को सिरे से खारिज कर दिया है। पन्नू की विचारधारा सिख धर्म के सिद्धांतों से बहुत दूर है, जो शांति, समानता और मानवता की सेवा का उपदेश देती है।


Login to leave a comment.