अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

asisvrma
A avi
Published on: December 13, 2024
Updated on: December 13, 2024
अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। blog

अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। ४ दिसंबर को उनकी नई मूवी 'पुष्पा -2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया। इस भगदड़ के दौरान १ महिला (उम्र 35 वर्ष) का देहांत हो गया और १ बच्चा दम घुटने के कारण बेहोश हो गया था। 

Going by same logic, Revanth Reddy should be arrested': BRS, BJP join  chorus against Allu Arjun's arrest | India News - The Indian Express

पुलिस अधिकारीयों की एक टीम जुबली हिल्स स्थित अल्लू अर्जुन के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में मिली जानकारी के अनुसार, बाद में उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया।

दोपहर लगभग २ बजे हैदराबाद में चिक्कड़पल्ली के एसीपी एल. रमेश कुमार ने पुष्टि की है कि हैदराबाद में 'पुष्पा -2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है।  अल्लू अर्जुन के मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस उन्हें गांधी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। नामपल्ली अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।  

Comments

Login to leave a comment.

Build Software Application with Impact Hive