सीरिया में जंग के बीच से अपने 77 नागरिक निकाल लाया भारत।

asisvrma
A avi
Published on: December 13, 2024
Updated on: December 13, 2024
सीरिया में जंग के बीच से अपने 77 नागरिक निकाल लाया भारत। blog

सीरिया में जंग के बीच से अपने 77 नागरिक निकल लाया भारत।   

सीरिया में जारी गृहयुद्ध के बीच भारत अपने 77 नागरिको को सुरक्षित निकाल लाया है। ये सभी 77 नागरिक वो है जिन्होंने वहां से वापस लौटने की इच्छा जताई थी। सीरिया के अंदर चल रहे विद्रोह में विद्रोही गुटों द्वारा राजधानी दमिश्क समेत कई प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद यह रेस्क्यू का कदम उठाया गया।  

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि, "हाल के घटनाओ के बाद जो भारतीय नागरिक भारत लौटना चाहते थे, उन सभी नागरीको को सुरक्षित निकाल लिया गया है।  अब तक हम 77 नागरीको को सुरक्षित निकाल चुके है। "

भारतीय दूतावास के कर्मचारियों ने नागरिकों को सीरिया की सीमा तक पहुंचने में मदद करी।  जिसके बाद में लेबनान में भारतीय मिशन ने उकी आगे की प्रक्रिया में उनकी मदद करी। लेबनान की राजधानी बेरूत में भारतीय दूतावास ने अपने नागरीको के खाने और रहने की व्यवस्था की।  हमारे ज्यादातर नागरिक भारत आ चुके है और बाकी आज या कल में आ जायेंगे।  

Comments

Login to leave a comment.

Build Software Application with Impact Hive