विशेष टिकट के लिए तिरुपति में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की गई जान - टोकन बांटने के बाद हुआ हादसा
आंध्रप्रदेश के तिरुपति में भगदड़ से 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 40 लोग घायल हो गए। घटना के समय तिरुपति के विष्णु निवासम के पास लगभग 4 हजार श्रद्धालु जमा हुए थे। ये सभी श्रद्धालु विशेष टिकट के लिए जमा हुए थे। गेट खुलते ही वहां पर भगदड़ मची जिसमे 6 श्रद्धालुओं की गई जान चली गयी। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है।
** वीडियो के लिए क्लिक करे **
किस टिकट के लिए उमड़ी भीड़
मंदिर में भगदड़ उस समय मची जब श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। १० जनवरी से शुरू होने वाले इस खास कार्यक्रम में देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु आये थे।
टोकन वितरण के लिए मंदिर प्रशासन ने 8 काउंटर बनाए थे। जिसमे से 1 काउंटर "एमचीएम स्कूल " के पास भारी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए पहले से जमा हो गए थे। बुधवार रात को जैसे ही गेट खुला श्रद्धालुओं में टिकट को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी भगदड़ में छह श्रद्धालु अपनी जान गंवा बैठे।
घटना के बाद श्रद्धालुओं का आक्रोश देखन को मिला। श्रद्धालुओं ने प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के उचित इंतजाम नहीं किए गए थे। लोग वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए दो दिन पहले से लाइन में थे, लेकिन व्यवस्था का अभाव हादसे का कारण बना।
इस घटना से प्रशासन की बेहद गंभीर कमियों को उजागर कर दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को अब कड़े कदम उठाने होंगे।


Login to leave a comment.